कालका जी विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार शिवानी चोपड़ा ने पदयात्रा की

 


 



 


कालका जी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी शिवानी चोपड़ा ने धुंआधार प्रचार किया। प्रातः 9.30 बजे से ट्रांजिट कैम्प  ईस्ट ऑफ कैलाश, डीडीए फलैटस गढ़ी, गोविंद पुरी में उन्होंने पदयात्रा की। वहीं गोविन्दपुरी, कालका जी मार्केट में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित किया। प्रत्येक सभा में  क्षेत्रवासियों ने घरों से निकलकर उनका स्वागत किया व अपना भरपूर समर्थन देने का वादा किया। उन्होंने महिलाओं की बैठक भी  को सम्बोधित किया। पदयात्रा में महिलाऐं जत्था बनाकर उनके साथ चल रही थी।
नुक्कड़ सभाओं में उन्होंने कहा कि मैं क्षेत्र में जन्मी हूँ और यही पली बढ़ी हूँ। मै क्षेत्र की समस्याओं को जानती हूँ  ओर आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलूगी। आपकी समस्याओं  का समाधान करुगी। आप उन्हें चुने जो आपके साथ चल सके। बाहरी उम्मीदवारों को चुनकर सिवाय पछतावे के कुछ नही होगा। भाजपा और आप पार्टी आपको प्रलोभन व लुभावने सपने दिखा रही है। लेकिन आपने सूझ बूझ के साथ अपने वोट का इस्तेमाल करना है और कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ पर बटन दबाकर कांग्रेस को विजयी बनाना है।