पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कालका जी विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार शिवानी चोपड़ा के समर्थन में रोड़ शो में भाग लिया

रिपोर्ट : अजीत कुमार


 



 


कांग्रेस के स्टार प्रचारक पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने अपने चुनाव प्रचार अभियान में कालका जी विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार शिवानी चोपड़ा के समर्थन में उनके साथ रोड़ शो में भाग लिया। रोड़ शो में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा भी मौजूद थे। रोड़ शो को भरपूर समर्थन मिला।


कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कालका जी को एक युवा उम्मीदवार दिया है। उन्होंने कहा कि शिवानी चोपड़ा नई पीढ़ी की युवा उम्मीदवार होने के साथ-साथ एक शिक्षित, महत्वाकांक्षी और जुझारु प्रवृति की महिला हैं। मैं कालका जी के सभी मतदाताओं जिनमें विशेष रुप से युवाओं, महिलाओं, वृद्धों से अपील करता हूॅ कि 8 फरवरी को हाथ का बटन दबाकर कांग्रेस उम्मीदवार को अपना वोट दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास रहा है कि दिल्ली में उसने 15 साल शासन में रहकर दिल्ली का सर्वांगीण विकास किया है। उन्होंने कहा कि सुभाष चोपड़ा ने यहां के अपने विधायक रहते हुए कालका जी में जो विकास कार्य किए है, वह सब आपके सामने हैं, जबकि पिछले 5 सालों में चलते हुई योजनाऐं भी रुकी है, उन्होंने कांग्रेस सत्ता में आने पर फिर चालू करेगी।


रोड़ शो शिवानी चोपड़ा के चुनावी कार्यालय ई-1 कालकाजी दशमेश चौक से शुरु होकर एल ब्लाक गुरुद्वारा में उनका स्वागत किया गया, एम ब्लाक रविदास मार्ग से होता हुआ महार्षि बाल्मीकि चौक गली नः 13 पर समाप्त हुआ। रोड़ शो के दौरान हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित शिवानी चोपड़ा के क्षेत्रवासी समर्थन भी चल रहे थे। आम आदमी पार्टी के विधायक सरदार अवतार सिंह के पुत्र मनप्रीत सिंह कांग्रेस शामिल होने बाद रोड़ शो में अपने समर्थकों के साथ पूरे जोर शोर से अपना समर्थन दे रहे थे। रोड़ शो में कांग्रेस सभी ब्लाक अध्यक्ष, सभी अग्रिम संस्थानों के कार्यकर्ता भी भारी संख्या में मौजूद थे।