पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने यूनान के पर्यटन मंत्री हैरी थियोहेरिस से मुलाकात की

 


 



 


पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल  ने भारत और यूनान (ग्रीस) के बीच पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली में यूनान के पर्यटन मंत्री हैरी थियोहेरिस से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान प्रहलाद सिंह पटेल ने दोनों देशों की प्राचीन और गौरवशाली सभ्यताओं, स्मारकों, कलाकृतियों, विरासत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर जोर दिया। सूचना के क्षेत्र में भारत और यूनान के बीच सहयोग की संभावनाओं का पता लगाने, अनुभव साझा करने और जानकारी जुटाने, गंतव्य प्रबंधन, समुद्र तट और एमआईसीई पर्यटन, मानव संसाधन विकास और आतिथ्य एवं पर्यटन अवसंरचना क्षेत्र में निवेश के बारे में चर्चा की गई। दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और हवाई संपर्कता के क्षेत्र में सहयोग पर भी चर्चा की गई।


दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमत व्‍यक्‍त की कि इन उपायों से भारत और यूनान के बीच पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही उसका विकास होगा।