बवाना औद्योगिक क्षेत्र में राधे राधे मित्र मण्डल द्वारा जरूरतमंद लोगों को खाना वितरित किया जा रहा


 


रिपोर्ट - अजीत कुमार 


 


कोरोना के कहर से पूरे देश में हाहाकर मच हुआ है। देशभर में सरकार के साथ साथ कई निजी संस्थाएं और लोग जरूरतमंदो की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। दिल्ली के दिल्ली के बवाना औद्योगिक इलाके में भी पिछले डेढ़ महीने से राधे मित्र मण्डल द्वारा लोगों को खाना वितरित किया जा रहा है। साथ ही साथ जरूरतमंद लोगों को मास्क भी दिए जा रहे हैं।


आज दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस ने अपना कहर बरपा रखा है। इसी को लेकर देशभर में लॉकडाउन है। हालांकि इस मुश्किल समय मे केन्द्र और राज्य सरकारो समेत पुलिस से लेकर कई अर्ध सैनिक बल जनता की सेवा में लगा हुए हैं। और इन सब के साथ कुछ निजी संस्थाएं ओर समाज सेवक भी लोगो की परेशानियों को देखते हुए उनकी मदद करने का काम कर रहे है। इसी कड़ी में दिल्ली के बवाना औद्योगिक इलाके में राधे मित्र मण्डल यहां रहने वाले गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए किसी देवदूत बनकर उनकी सेवा में लगे हुए हैं। राधे मित्र मण्डल द्वारा पिछले करीब डेढ़ महीने से यहां खाना वितरित किया जा रहा है। यहाँ एक दिन में करीब 2-3 हज़ार लोगो के पेट भरने का काम किया जा रहा है। यहाँ सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक खाना वितरित किया जाता है। इस दौरान सोशल डिस्टनसिंग का भी खास ख्याल रखा जाता है। इतना ही नहीं जरूरतमंद लोगों को निशुल्क मास्क भी वितरित किया जाता है। और हर रोज़ अलग अलग भोजन लोगो के लिए तैयार किया जाता है।


अब जिस तरह से ऐसे लोग जो जरूरतमंद लोगो की सेवा के लिए आगे आ रहे हैं वो काफी सरहानीय है। और इसी कड़ी में राधे मित्र मण्डल द्वारा भी अग्रणीय भूमिका निभाया जा रहा है। ऐसे में अब जरूरत है कि दूसरे लोगो ओर संस्थाए भी ऐसे लोगो से प्रेरणा लें और इन मुश्किल हालात में जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं।